{"_id":"607d64648ebc3e8d3b47f958","slug":"25-thousand-cheats-in-the-name-of-job-gurgaon-news-noi577926292","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर ठग लिए 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर ठग लिए 25 हजार
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-46 में रहने वाली एक युवती से नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर करीब 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। उसे ठगी का पता तब चला जब कॉल करने वाले आरोपी ने फोन बंद कर लिया। पीड़िता ने साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
हुड्डा कॉलोनी निवासी नेहा शर्मा ने साइबर पुलिस को बताया कि तीन माह पहले उसके पास एशिया हास्पिटल में नौकरी करने के लिए इंटरव्यू देने के लिए एक अज्ञात युवक ने कॉल की। इंटरव्यू के लिए एक हजार रुपये की मांग की। नेहा ने एक हजार रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। उसी युवक ने फोन पर इंटरव्यू दिलाने का बहाना कर पांच हजार रुपये की और मांग की।
यह रुपये भी भेज दिए। नौकरी के लिए कॉल लेटर भेजने के नाम पर 17 हजार रुपये और मांगे। नेहा ने 17 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन इस बीच उसे कुछ शक हुआ। उसने फोन करने वाले युवक से नौकरी के लिए मना करके अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने सारी प्रक्रिया को रद करने के नाम पर दो हजार रुपये की और मांग की। नेहा ने दो हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद युवक ने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़िता ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।