फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 piezometers will be used to monitor underground water

Gurugram News: जीएमडीए के आईसीसीसी से जुड़ेंगे शहर में लगने वाले पीजोमीटर

Wed, 28 Jun 2023 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
25 piezometers will be used to monitor underground water
भूमिगत जलस्तर की निगरानी के लिए लगेंगे 25 पीजोमीटर
विज्ञापन

स्वचालित पीजोमीटर को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। घटते भूमिगत जलस्तर की निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले 25 स्वचालित पीजोमीटर को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ा जाएगा। इससे भूमिगत जल स्तर के स्तर और इसकी कमी से संबंधित डेटा की मैपिंग की जा सकेगी।
इसकी सहमति जीएमडीए की कोर प्लानिंग सेल की बैठक में बनी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की मौजूदगी में बैठक में कहा गया कि इस संबंध में जल विज्ञान विभाग से तकनीकी जानकारी और विवरण मांगा जा सकता है। अतिरिक्त सीईओ सुभाष यादव ने बताया कि एक पीजोमीटर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इन्हें नगरीय क्षेत्र में दो किमी के दायरे में और ग्रामीण क्षेत्र में पांच किमी के दायरे में लगाने की योजना है। बताया गया कि शहरी क्षेत्र में भी इसका दायरा बढ़ा कर पांच किमी तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

मीणा ने कहा कि पीजोमीटर के अलावा भूजल स्तर को सुधारने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी जांचने के आदेश दिए हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 406 हार्वेस्टिंग प्वाइंट थे। इनमें से 267 ठीक थे, शेष को ठीक कराने के लिए कहा है। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्वाइंट का विवरण बेवसाइट पर भी डालने को कहा है। इनके संबंध में लोगों के विभाग तक जानकारी पहुंचाने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए जाएं। आवासीय सोसाइटियों में जो भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्वाइंट हैं, उनका ठीक से काम करना भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed