फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 people arrested so far by police in Tawdu and Police RAF have taken out a flag march

हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस: 25 पकड़े, प्रभावित इलाकों से निकला फ्लैग मार्च, जनता से की ये अपील

Wed, 02 Aug 2023 05:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 05:43 PM IST
सार

तावडू में पुलिस ने छापेमारी के दौरान अब तक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और आरएएफ ने फ्लैग मार्च निकाला है। पुलिस ने कहा कि किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। हालांकि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
25 people arrested so far by police in Tawdu and Police  RAF have taken out a flag march
नगर बाईपास पर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तावडू। नूंह में बवाल के तीन दिन बाद अब पुलिस ने दंगाइयों की तलाश में दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है। दंगाइयों की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फुटेज के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है। मंगलवार आधी रात के बाद चलाए गए अभियान में पुलिस ने अब तक 25 युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चला अभियान
सोहना मार्ग पर सरकारी वाहन पर पथराव मामले मे नगर के सिटी थाने में दर्ज केस में से संबंधित 25 के करीब युवाओं को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया। सभी का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने जारी बयान में बताया कि ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। हालांकि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का लोगों से आह्वान करते हुए शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है। किसी भी तरह की कोई नई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। कर्फ्यू में भी बुधवार को 2 घंटे के लिए ढील दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दूसरी ओर बुधवार को एक बार फिर नगर सहित पूरे क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर मुस्तैदी का परिचय दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में रेवाड़ी रोड से मार्च निकाला गया। इस दौरान तावडू ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम संजीव कुमार भी साथ रहे। मार्च में आरएएफ टीम सहित पुरुष-महिलाएं पुलिस कर्मचारी भी साथ थे। मार्च के दौरान करीब 30 वाहनों में पुरुष व महिला जवान सवार थे। इस दौरान नगर के बाईपास मार्ग पर एक शराब ठेके की दुकान खुली मिली, जिस पर कार्रवाई की बात कहीं गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed