फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2497 cheque bounce cases settled in Special State Lok Adalat

Gurugram News: विशेष राज्य लोक अदालत में 2497 चेक बाउंस मामलों का हुआ निपटारा

Sat, 30 May 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
2497 cheque bounce cases settled in Special State Lok Adalat
40 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के मामलों का आपसी सहमति से हुआ समझौता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष राज्य लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 497 चेक बाउंस मामलों का निपटारा किया गया। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

विशेष राज्य लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित मामलों की सुनवाई की गई। चेक बाउंस से संबंधित कुल 2,573 मामले लोक अदालत में रखे गए, जिनमें से 2,497 मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।
विज्ञापन


निस्तारित मामलों में कुल 40 करोड़ 31 लाख 9 हजार रुपये की राशि का समझौता हुआ। लोक अदालत ने चेक बाउंस मामलों के सौहार्दपूर्ण और त्वरित समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया, जिससे पक्षकारों को शीघ्र, सरल और किफायती न्याय प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने विशेष राज्य लोक अदालत की सफलता पर सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों और संबंधित हितधारकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लोक अदालतें न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के साथ-साथ आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed