फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.45 crore defrauded in the name of giving 40 crore, one arrested

Gurugram News: 40 करोड़ देने के नाम पर की 2.45 करोड़ की ठगी, एक गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
2.45 crore defrauded in the name of giving 40 crore, one arrested
आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए खाते में 2.25 करोड़ रुपये भी डाल दिए थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 40 करोड़ रुपये का लोन देने के लिए अग्रिम ब्याज के नाम पर 2.45 करोड़ रुपये ठगने के मामले में अपराध शाखा-एक टीम ने आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेलंगाना के जिला मलकानगिरी के कोम्पल्ली के पास लेजेंड कॉलेज निवासी वेनम राजू के रूप में हुई है।
पीड़ित से रुपये लेने के बाद 15 मिनट में 40 करोड़ रुपये बैंक खाते में पहुंचने की बात कहकर आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा-एक को सौंपी गई। 27 सितंबर 2023 को पुलिस को दी शिकायत में सुधीर ढींगरा ने बताया कि वह ओरिएंट क्राफ्ट स्वेटर्स लिमिटेड के मालिक हैं। गारमेंट्स का कारोबार करते हैं। व्यापार में वित्तीय संकट की वजह से उन्हें रुपयों की जरूरत थी। 25 मई 2023 को मनचंदा नामक व्यक्ति ने उनके पास कॉल की थी। उसने अपने आप को हरियाणा के एक फाइनेंसर विक्रम और हैदराबाद के फाइनेंसर नितिन गर्ग से जुड़ा हुआ बताया था। 27 मई को नितिन गर्ग, तरुण मनचंदा और विक्रम इनके कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वह 100 करोड़ रुपये तक लोन छह प्रतिशत की दर से दिलवा सकते हैं। इसके बाद उनके बैंक की स्टेटमेंट के साथ ही अन्य दस्तावेज मांगे गए। 28 मई को उन्होंने नितिन गर्ग की तरफ से मांगे गए दस्तावेज सौंप दिए। उन्हें हैदराबाद आकर मीटिंग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


31 मई को वह नितिन और विक्रम के साथ हैदराबाद चले गए। वहां पर नितिन और विक्रम ने इनकी मुलाकात श्रीनिवास कंडोला से करवाई। उसने पीड़ित को एक हजार करोड़ रुपये तक के लोन समझौते के दस्तावेज दिखाए। उन्होंने पीड़ित को दो प्रकार के लोन देने का प्रस्ताव दिया। एक लोन 2.50 करोड़ रुपये का अल्पकालिक लोन और दूसरा 40 करोड़ रुपये का दीर्घकालिक लोन (पांच– सात वर्ष के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर)। आरोपियों ने शर्त रखी थी कि 40 करोड़ रुपये के लोन के लिए 2.50 करोड़ रुपये अग्रिम ब्याज के रूप में जमा करने होंगे। तीन, पांच और छह जून को आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए उनके बैंक खाते में 2.25 करोड़ रुपये डाल दिए। 15 जून को हैदराबाद के एक होटल में मीटिंग के दौरान समझौते के अनुसार पीड़ित ने 4.70 करोड़ रुपये आरोपियों के बताए खाते में भेज दिए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने वहां से जाते हुए कहा कि 15 मिनट में 40 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में आ जाएंगे लेकिन पीड़ित के खाते में रुपये नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में पेश कर आरोपी को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया

अपराध शाखा -एक की टीम ने आरोपी को पिछले साल 30 दिसंबर को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर आरोपी को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह श्रीनिवास के साथ मिलकर फाइनेंस का काम करता है। उसने श्रीनिवास व अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को पहले अल्पकालिक लोन देकर विश्वास में लिया। इसके बाद 40 करोड़ रुपये के लोन का लालच देकर अग्रिम ब्याज के नाम पर 2.45 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी गई राशि में से इसके हिस्से के 50 लाख रुपये इसके बैंक खाते में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed