{"_id":"607c45838ebc3e8dad0e3d49","slug":"2401-new-cases-of-corona-in-the-district-2-deaths-gurgaon-news-noi5778368141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को एक दिन में आए 2401 कोरोना संक्रमित, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को एक दिन में आए 2401 कोरोना संक्रमित, 2 की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। अप्रैल में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में कोरोना के 2401 नए मरीज आए तो वहीं 2 की संक्रमण से मौत भी हुई। इससे पहले शनिवार को जिले में 2549 नए मरीज आए थे। बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण के बावजूद जिले में नाइट कर्फ्यू समेत अन्य बचाव नियमों के पालन को लेकर जमकर लापरवाही देखने को मिल रही है।
दिसंबर से जब कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ तो संभावना जताई जा रही थी कि कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे खत्म की तरफ बढ़ेगा और ऐसा ही हुआ भी था। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही फरवरी मध्य तक कोरोना का प्रभाव काफी कम हो गया था। एक समय ऐसा भी था जब एक दिन में आने वाले नए मरीजों की संख्या 50 से भी नीचे आ गई थी लेकिन इसी के साथ लोगों ने लापरवाही भी करनी शुरू की। नतीजा यह रहा कि मार्च की शुरुआत के साथ कोरोना फिर से बढ़ने लगा और अप्रैल की शुरुआत तक तो इसकी रफ्तार बेकाबू हो गई।
12196 सक्रिय मरीज
2401 नए मरीजों के आने के बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 12196 हो गई है, जिसमें से 11423 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 773 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 81725 पर पहुंच चुका है। इसमें से 69151 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 378 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन मरीजों में से 564 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 67 मरीज कोविड अस्पताल व 142 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
रिकॉर्ड 11278 की हुई जांच
रविवार को जिले में इस वर्ष के सर्वाधिक 11 हजार 278 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें से 9744 की आरटी-पीसीआर व 1534 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 83 हजार 577 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 81725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।