{"_id":"67fe9dcb4b085f59a90b29f8","slug":"23-accused-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-3208-crore-across-the-country-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-55392-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देशभर में 32.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 23 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देशभर में 32.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 23 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ 8,565 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 32.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 23 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी निवेश कराने, फेडेक्स फ्रॉड, बिजली बिल पेमेंट, एक्सटॉर्शन, लोन एप, इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लोगों से धोखाधाड़ी की वारदातों को अंजाम देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए गए लैपटॉप, 15 मोबाइल व चार सिम कार्ड की इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराई। जांच में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में 32.08 करोड़ रुपयों की ठगी करने के संबंध में 8565 शिकायतें और 274 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में से 16 मामले हरियाणा के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में चार मामले, साइबर अपराध थाना पश्चिम में तीन मामले, साइबर अपराध थाना दक्षिण में एक मामला और साइबर अपराध थाना मानेसर में एक मामला दर्ज है।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि गुरुग्राम की साइबर अपराध पुलिस टीमों ने आरोपियों को बीते जनवरी, फरवरी व मार्च माह के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस टीम ने आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस टीम ने आरोपी विपुल हालदार, अनरूल इस्लाम, सिराज मियां, गोविंद झा, दिग्विजय कुमार व सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन प्रसाद, सूरज श्रीवास्तव उर्फ संजय, सोनू कुमार, गुरदीप सिंह, हरपाल, सचिन कुमार, विष्णु पंवार, लड्डू राम, नीलम कुमारी, मनोज कुमार, कुशाल मीणा, धारा सिंह मीणा, नवीन कुमार, एंथनी व शंकर कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हजार रुपये, एक लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने साइबर ठगी मामलों कार्रवाई करते हुए 77.56 लाख रुपये रिफंड भी कराए हैं।