फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   22,746 challans issued and 10,000 licenses suspended for drunk driving.

Gurugram News: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 22,746 चालान, 10 हजार लाइसेंस सस्पेंड

Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
22,746 challans issued and 10,000 licenses suspended for drunk driving.
यातायात पुलिस ने पिछले एक साल के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन


प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। साइबर सिटी की सड़कों पर सख्त कार्रवाई के बावजूद लोग शराब पीकर वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे। यातायात पुलिस ने पिछले एक साल के दौरान 22,746 शराबी चालकों के चालान काटे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों में महिला चालक भी शामिल होती हैं। यही नहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक 10,164 शराबी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए सस्पेंड किए जा चुके हैं। गुरुग्राम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रोजाना कार्रवाई करने के साथ ही बुधवार, शुक्रवार व शनिवार की रात को विशेष अभियान चलाया जाता है।

पिछले एक साल के दौरान काटे गए चालान
पिछले एक साल के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 22,746 चालकों पर कार्रवाई हुई है। इनमें वर्ष 2025 के सितंबर में 2,287 चालान, अक्तूबर में 2,533 चालान, नवंबर में 2,001 चालान व दिसंबर में 1,024 चालान काटे गए थे। वहीं, वर्ष 2026 के जनवरी में 1,314 चालान, फरवरी में 1,649 चालान, मार्च में 1,913 चालान, अप्रैल में 1,782 चालान, मई में 2,371 चालान, जून में 1,896 चालान, जुलाई में 1,358 चालान, अगस्त में 1,437 चालान और सितंबर माह में 1,181 चालान कटे हैं।
विज्ञापन

तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाते हैं और मामलों को काेर्ट में भेज दिया जाता है। कोर्ट में ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, जांच के दौरान अधिक शराब पिये मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस अवधि के दौरान उक्त चालक अन्य कोई वाहन नहीं चला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब के नशे में रोड रेज के मामले
- 24 सितंबर को न्यू कॉलोनी क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने ओवरटेक करने के विवाद में एक वाशिंग सेंटर संचालक की कार का शीशा तोड़ दिया। जांच में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि आरोपी अत्यधिक शराब के नशे में थे।
- 19 सितंबर को सेक्टर-89 में शराब के नशे में दोस्ताें के बीच बहस होने पर थार चालक ने कैब को कई बार टक्कर मारी थी। दोस्तों द्वारा कैब बुक कराने पर एक दोस्त नाराज हो गया था और वारदात को अंजाम दिया।
- 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला सुपर बाइकर को कार सवार युवकों ने साइड से टक्कर मारी। आरोपी चालक अपने दोस्त के साथ क्लब से बाहर आया था और कार ड्राइव कर रहा था।



शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चालान काटने के साथ ही लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे हैं। भविष्य में भी ड्रिंक एंड ड्राइव के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को शराब न पीकर वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed