{"_id":"5c718c14bdec222c5102906c","slug":"21550945300-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 72 घंटे की भूख हड़ताल भी जारी रखी। इसके तहत शनिवार को एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हरी राज, फॉर्मासिस्ट मनजीत, लैब टैक्निशियन हिमांशु, ड्राइवर विजय पाल व कर्मचारी नरेश भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों ने 25 फरवरी तक मांगे पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में कर्मचारियों ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा है।
हड़ताल के कारण एंबुलेंस सेवा और अर्बन एरिया की पीएचसी बंद है। यहां कोई भी काम नहीं हो रहा। एंबुलेंस न चलने के कारण मरीज निजी वाहनों से ही अस्पताल आने को मजबूर हैं। निकू वार्ड में भी व्यवस्था बाधित है। वहीं ओपीडी भी कम रही, आम दिनों में नागरिक अस्पताल में करीब 2800 से ज्यादा रहती है, वहीं शनिवार को करीब 1700 ओपीडी रही। रेफरल सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि हड़ताल खत्म होने तक बाहर के ड्राइवरों से काम चलाया जा रहा है।