फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Piles of garbage scattered everywhere due to the sanitation workers' strike.

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह कूड़े का ढेर

Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage scattered everywhere due to the sanitation workers' strike.
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन से चल रही है। इसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे लोग बेहाल हैं। मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहर में हर तरफ गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। हड़ताल के कारण घर-घर से कचरा उठाने का काम पूरी तरह ठप हो गया है। बारिश के मौसम में जमा इस कचरे से अब शहर में महामारी फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश सरकार और नगर निगम कर्मचारी संघ के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है और मूकदर्शक बना हुआ है। खांडसा रोड पर भूतेश्वर मंदिर के पास, डीएवी स्कूल चौक, दिल्ली रोड-सिरहौल, चोमा गांव और खांडसा में बुरा हाल है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल का कहना है कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसका असर न पड़े इसके लिए व्यवस्था की गई है। जहां पर भी कूड़े का ढेर होता है, सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत साफ करवाया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed