{"_id":"5ae9f95a4f1c1b340a8b7931","slug":"21525283162-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचवीएसयू के 10 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 मई तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचवीएसयू के 10 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 मई तक होंगे आवेदन
Updated Wed, 02 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचवीएसयू के 10 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 मई तक होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो।
गुरुग्राम। हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में 10 नए पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें छात्र 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 जून से 20 जून तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। 27 जून को परिणाम जारी होगा।
एचवीएसयू की तरफ से बैचलर्स ऑफ वोकेशनल इन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, टूल्स एंड डाई मेन्यूफेक्चरिंग, बीपीएम एंड एनालिटिक्स, ऑटोमोटिव मैक्ट्रोनिक्स सहित कुल दस पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। वहीं इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ, डिप्लोमा इन एथनिक फूड्स एंड स्वीट्स प्रोसेसिंग के लिए 9 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। जिसके बाद दस पाठ्यक्रमों के लिए 30 जून से 04 जुलाई तक साक्षात्कार किए जाएंगे। जिसके आधार पर 12 से 20 जुलाई तक काउंसलिंग होगी। दाखिला कि प्रक्रिया 2 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।
यूनिवर्सिटी की परीक्षा नियंत्रक चंचल भारद्वाज ने बताया कि एचवीएसयू के पाठ्यक्रमों में दसवीं पास छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं। दसवीं-बारहवीं पास छात्रों के लिए आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जबकि स्नातक-स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए दो पाठ्यक्रमों की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
-----------