{"_id":"69161d4ff3ebb461f603a2c6","slug":"215-jamaat-members-are-staying-in-78-mosques-police-sought-information-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72103-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 78 मस्जिदों में ठहरे हैं जमात के 215 लोग, पुलिस ने मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 78 मस्जिदों में ठहरे हैं जमात के 215 लोग, पुलिस ने मांगी जानकारी
विज्ञापन
पुलिस के सर्विलांस पर मस्जिदों में ठहरने वाले, आने-जाने वालों का पुलिस को देना होगा हिसाब
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। दिल्ली बम धमाके के बाद जिले की पुलिस अलर्ट है। वह अलग-अलग जोन की 78 मस्जिदों में ठहरने वालों का ब्यौरा एकत्रित करने में जुटी है। खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, शहर की 12 प्रमुख मस्जिदों में जमात के लोगों का आना-जाना है। नवंबर में जमात से जुड़े 215 लोग ठहरे थे। इनमें से ज्यादातर लोग माहौल देख वापस जा रहे हैं। कुछ जगह जमात के लोग हैं जिनको 20 नवंबर तक वापस आना है। कमिश्नरेट की पुलिस मस्जिद के इमामों से ठहरने वालों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
पुलिस के आंकडाें के अनुसार, साउथ जोन यानी सोहना व भोंडसी क्षेत्र में सबसे अधिक मस्जिद हैं। इसके बाद मानेसर के पटौदी क्षेत्र में मस्जिद हैं। ईस्ट जोन में दो बड़ी मस्जिद हैं। इनमें दिल्ली हाइवे पर स्थित ईदगाह वाली मस्जिद शामिल हैं। वेस्ट जोन की जामा मस्जिद है। सूत्रों के अनुसार इन मस्जिदों में आने-जाने वालों का हिसाब-किताब रखा जा रहा है। जमात कहां से आई है कहां जाएगी। यह सभी जानकारी इमाम को स्थानीय पुलिस के साथ साझा करना होगा। पुलिस की ओर से मस्जिद के आस-पास सुरक्षा भी रखी गई।
सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर की खाद की 60 दुकानों पर पुलिस का सर्वे
गुरुग्राम। पुलिस टीम ने सोहना, पटौदी व फर्रुखनगर क्षेत्र की 60 दुकानों का सर्वे किया। ज्यादातर दुकानों के शटर गिरे मिले। कुछ का कहना है कि वह किसानों की आवश्यकता के हिसाब अमाेनियम नाइट्रेट उपलब्ध कराते हैं। हालांकि अधिकतर लोगों ने इन्कार किया।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्र में सात पाकिस्तानी
गुरुग्राम। कमिश्नरेट के अलग-अलग क्षेत्र में सात पाकिस्तानी में रहते हैं। इन्होंने भारतीय से शादी की है। पटौदी क्षेत्र में कुछ परिवार हैं जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं। समय-समय पर वह आते व जाते रहते हैं। जब से तनाव है तब से किसी का आना-जाना नहीं हुआ।
वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दुकानदारों को नोटिस
कमिश्नरेट के अलग-अलग जोन में पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त से जुड़ 100 से अधिक दुकानदार हैं जिनको स्थानीय पुलिस की ओर से नोटिस दिया जा रहा है। इसके साथ मारुति कंपनी से लेकर अन्य कार की कंपनी के अधिकृत डीलर हैं जो एक्सचेंज के नाम पर पुरानी गाड़ी खरीदते हैं। जिस आई 20 कार का इस्तेमाल दिल्ली बम धमाके में हुआ है। वह भी इसी तरह से एक्सचेंज ऑफर में गई थी। ऐसे में पुलिस इन्हें भी नोटिस देने की तैयारी कर रही है।
वर्जन
सुरक्षा के चलते लापरवाही बरतने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। सभी जोन के डीसीपी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर वेरिफिकेशन से लेकर अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा करा रहे हैं। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।