फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.09 crore fraud in land deal in Tawadu

Gurugram News: तावड़ू में जमीन सौदे में 2.09 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 24 Jun 2025 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 24 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
2.09 crore fraud in land deal in Tawadu
तावड़ू। उपमंडल के गांव धुलावट राजस्व क्षेत्र की करीब 33 कनाल 16 मरला ज़मीन के सौदे पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पीड़ित व्यापारी राहुल अग्रवाल ने 2.09 करोड़ की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ तावड़ू शहर थाने में केस दर्ज करवाया है। मामला नूंह कोर्ट के आदेश के बाद बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित नूंह निवासी व्यापारी राहुल अग्रवाल ने बताया कि तावड़ू क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों ने मिलकर जमीन की बिक्री के नाम पर उनके साथ लगभग 2.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें झूठे वादों, नकली दस्तावेजों और बहलावे में रखकर करोड़ों रुपये ऐंठे गए और फिर इकरारनामे को रद्द करवा कर उनकी पूंजी हड़प ली गई।
विज्ञापन

राहुल के अनुसार, साहुन और हसन मोहम्मद नाम के दो व्यक्तियों ने उन्हें 33 कनाल 16 मरला जमीन का सौदा करवाने का भरोसा दिया। इस जमीन के मालिक ऋषि कुमार, नीरज दुआ, मनोज दुआ, अरुण दुआ, कामना वधवा और संतोष थीं। राहुल ने इनसे 1.40 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा किया और जमीन पर तार फेंसिंग भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें पता चला कि उक्त जमीन को पहले ही कई अन्य लोगों को बेचा जा चुका था और इकरारनामे भी हो चुके थे, जिनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेज राहुल के पास मौजूद हैं। राहुल का कहना है कि सौदे की रकम के बदले उन्होंने करोड़ों रुपये दिए, लेकिन जब उन्होंने राशि की वापसी मांगी तो उन्हें फर्जी चेक थमा दिए गए।

सोमवार को कोर्ट के आदेश पर तावड़ू शहर थाना पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार पुत्र खिलंदाराम, नीरज दुआ पुत्र मदनलाल, मनोज दुआ पुत्र मदनलाल, अरुण दुआ पुत्र मदनलाल, कामना वधवा पत्नी मधुकर मोहित वधवा, संतोष पत्नी मदनलाल, हामिद खान पुत्र रोजदार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed