{"_id":"5c6ee55cbdec224e21135d6f","slug":"201550771548-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणधीन 4 बड़ी इमारतों को निगम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणधीन 4 बड़ी इमारतों को निगम ने किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण : 4 बड़ी इमारतों को निगम ने किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नगर निगम टीमों ने बस स्टैंड के पास, लाजपत नगर, आदर्श नगर व मियांवाली कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए जा रहे 4 बड़े भवनों को सील किया।
नगर निगम के अनुसार सील किए गए सभी निर्माणाधीन भवनों में फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा था। इन सभी की शिकायत निगम में स्थानीय लोगों ने की हुई थी। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के अनुसार किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पूर्व नियमानुसार नगर निगम से स्वीकृति लेना अनिवार्य है। नगर निगम ने अवैध निर्माणों, अवैध कब्जों, अवैध कॉलोनाइजेशन और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान आरंभ कर रखा है।
------------