{"_id":"5c2f6326bdec2256b9144d72","slug":"201546609446-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण लघु सचिवालय में पूरा दिन कामकाज ठप रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण लघु सचिवालय में पूरा दिन कामकाज ठप रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय में टेलीफोन, इंटरनेट सेवा बाधित
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के लघु सचिवालय में शुक्रवार को इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण किसी भी कार्यालय में कोई काम नहीं हुआ। काम कराने पहुंचे लोगों की सुबह से लेकर शाम तक लाइनें लगी रहीं। इंटरनेट सेवा बहाल नहीं होने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा।
राज्य सरकार के 37 विभागों की 485 सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें जमीन की रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन, वाहनों की पासिंग आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं। इनके लिए लघु सचिवालय में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। यही नहीं, लघु सचिवालय स्थित सभी विभागों के कार्यालयों में टेलीफोन भी ठप रहे। शाम तक भी दोनों सेवाएं शुरू नहीं हो सकी।
हालांकि लघु सचिवालय के अधिकारियों को हर बार बीएसएनएल के अधिकारियों ने भरोसा दिया कि कुछ ही देर में दोनों सेवा आरंभ हो जाएगी।