{"_id":"5c052afebdec224177354786","slug":"201543842558-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज गार्डन से पकड़ा चार फुट लंबा अजगर, सुरक्षित अरावली में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज गार्डन से पकड़ा चार फुट लंबा अजगर, सुरक्षित अरावली में छोड़ा
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
मैरिज गार्डन में चार फुट का अजगर देख छूटे पसीने
गुरग्राम। शीतला माता रोड स्थित शुभ वाटिका मैरिज गार्डन में सोमवार को अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर गार्डन में लगे टैंट के पाइप के पीछे छुपा बैठा था। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। इतना बड़ा सांप देखकर लोगों के पसीने छूट गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास मौके पर पहुंचे। अजगर को सुरक्षित पकड़ अरावली में छोड़ दिया गया है।
वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 4 फुट है। उसकी उम्र लगभग दो साल जान पड़ती है और वजन भी करीब ढाई किलो था। सुबह चार बजे के करीब फोन पर उन्हें अजगर मिलने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाल सुरक्षित पकड़ लिया गया। गनीमत रही, उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।