फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   200 slums demolished in Kanhai amidst people's protest

Gurugram News: लोगों के विरोध के बीच कन्हैई में 200 झुग्गियां ध्वस्त कीं

Tue, 11 Jul 2023 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
200 slums demolished in Kanhai amidst people's protest
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई के क्रम में सोमवार को भी सेक्टर-45 स्थित कन्हैई में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने स्थानीय लोगों के विरोध के बीच एक एकड़ जमीन पर हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस दौरान 200 के करीब झोंपड़ियां, टिन शेड और अन्य प्रकार के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अगर फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
पिछले हफ्ते भी प्राधिकरण ने यहां पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए थे। एक ग्रामीण जेसीबी मशीन के सामने भी आ गया था। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को संपदा अधिकारी द्वितीय सुमन भंकर के निर्देश पर प्राधिकरण के एसडीओ सर्वे ज्ञानचंद के साथ टीम कन्हैई पहुंच गई। अवैध कब्जा करने वालों को पहले भी कई बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन कुछ लोगों ने नोटिस की कोई परवाह नहीं की।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ लोग टीम के पहुंचते ही विरोध करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ ज्ञानंचद मौजूद रहे। साथ ही प्राधिकरण की ओर से जेई योगेश, परमिंदर, अमन रोहिल्ला, पटवारी विनोद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed