फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   200 families of Kharkhadi face water problems

खरखड़ी के 200 परिवारों में पीने के पानी की किल्लत

Tue, 16 Mar 2021 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
200 families of Kharkhadi face water problems
फर्रुखनगर। गांव खरखड़ी की अनुसूचित जाति कॉलोनी में ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत हो रही है। लगभग 200 घरों की पांच सौ की आबादी वाली इस कॉलोनी में वैसे तो दो बोरवेल हैं। जिसमें से केवल एक से ही पीने योग्य पानी मिलता है। दूसरे ने काम करना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च से 10 साल पहले एक बोरवेल कराया था। इसका जलस्तर काफी नीचे है। इस कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाओं से जूझती इस कॉलोनी की ओर जनप्रतिनिधियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। यहां की लगातार बढ़ती आबादी को देखते हुए अतिरिक्त बोरवेल किये जाने की आवश्यकता है। वार्ड के पंच राजकुमार, चरण सिंह, प्रवेश, रिग राम, बाबूलाल, रूपवती, अंजू, कमलेश, सरोज, गीता, राजेश, शकुंतला, मछला, शशि, सुषमा, कविता, बबीता, माया और विनीता आदि ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड की पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच, डिप्टी सीएम के ओएसडी महेश चौहान, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन इसके बावजूद आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी वासियों से भेदभाव किया जा रहा है। पांच साल से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में 700 घरों की आबादी पर 4 बोरवेल है जबकि अनुसूचित जाति की कॉलोनी में 500 की आबादी पर एक बोरवेल है। इसकी भी सप्लाई लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है, इस कारण गंदा पानी आता है। लोग इस पानी को उबालकर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में खंड पंचायत अधिकारी अंकित चौहान का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्हें ग्रामीणों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed