फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   20 percent reservation sought for Scheduled Castes in Wardbandi

Gurugram News: वार्डबंदी में अनुसूचित जाति के लिए मांगा 20 फीसदी आरक्षण

Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
20 percent reservation sought for Scheduled Castes in Wardbandi
अग्रवाल धर्मशाला में की गई महापंचायत, 36 में से सात वार्ड की मांग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में नए सिरे से की गई वार्डबंदी में अनुसूचित जाति के लिए 20 फीसदी आरक्षण की मांग की है। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में अनुसूचित जाति के लोगों ने महापंचायत की। महापंचायत की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. धर्मबीर परवाल ने की । पंचायत समाप्त होने के बाद लोग सिविल लाइन स्थित जिला उपायुक्त के आवास पर पहुंचे। जहां पर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
डॉ. बीआर आंबेडकर अधिकार मंच गुरुग्राम के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की वार्डबंदी में उनके लिए केवल तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिले में कुल 36 वार्ड में से नियम अनुसार 20 फीसदी आरक्षण अनुसूचित जाति को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी प्रताप सिंह कदम ने बताया कि सरकार ने सात जुलाई को नगर निगम गुरुग्राम के वार्डों की संख्या और आरक्षित सीटों के संबंध में अधिसूचना जारी की। इसमें नगर निगम गुरुग्राम में वार्डों की संख्या 35 से बढ़ाकर 36 कर दी गई। अनुसूचित जाति को तीन सीटें आरक्षित की गई । पिछले चुनाव में 35 वार्डों में छह सीट आरक्षित रही। इसे घटाकर वार्ड की संख्या तीन कर दी। इसमें एक महिला अनुसूचित जाति की सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा, विधानसभा,पंचायतों में राजनीति ,नौकरियों और शिक्षा में अनुसूचित जाति के लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इसी आधार पर वार्ड में भी भी 36 में अनुसूचित जाति की 20 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं। बैठक में प्रताप सिंह कदम ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम में 2011 में अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या करीब दो लाख (197937) रही। इसमें कुल 35 वार्डों में छह अनुसूचित जाति की सीट आरक्षित की गई। चुनाव 2016 में अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या के लिए छह सीटें आरक्षित की गई।
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से जुलाई 2022 में जारी अधिसूचना में अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या औसतन दो लाख (209534) दिखाई गई। इसमें 40 वार्ड की लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए सात सीटें आरक्षित दिखाई गई। अब जुलाई में जारी अधिसूचना में परिवार पहचान पत्र के आधार पर अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या करीब 87,930 दिखाई गई। इसमें कुल 36 वार्ड पर अनुसूचित जाति की पिछले चुनावों के मुताबिक छह सीटें घटाकर तीन कर दी गई। यह 20 फीसदी आरक्षण के हिसाब से सात सीटें करने की मांग है। महापंचायत ने सरकार को 15 दिन में मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है।

इस महापंचायत में समस्त जाति के सामाजिक,धार्मिक, राजनीतिक वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें प्रताप सिंह कदम, रतन लाल बडगुजर, रणजीत सरपंच, नगर निगम गुरुग्राम की निवर्तमान मेयर के पति अशोक आजाद, दलीप साहनी, सूबे सिंह बोहरा, पंकज डाबर, धर्मवीर, संजय प्रधान, मिथलेश, ब्रह्म यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed