फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 rogues of copper-aluminum robbery gang arrested

कॉपर-एल्युमीनियम की लूट करने वाले गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
2 rogues of copper-aluminum robbery gang arrested
एक करोड़ के कॉपर-एल्युमीनियम की लूट करने वाले गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में हथियार के बल पर नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी के एल्युमीनियम और कॉपर से भरे ट्रक लूट मामले में 20 दिन बाद पुलिस को सफलता मिली है। अपराध शाखा की टीम ने बुधवार रात को अलग-अलग स्थानों से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक करोड़ कीमत का माल सस्ते दाम में बेच दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बदमाशों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह के फरार सदस्यों के बारे में कई जानकारियां जुटाई गई हैं। जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि 20 जनवरी को जामनगर (गुजरात) से जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक एल्युमीनियम और कॉपर लेकर मानेसर व खांडसा के लिए चला था। 22 जनवरी देर रात को जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित केएफसी रेस्टोरेंट के सामने फ्लाईओवर पर कार सवार बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारने की बात कहकर ट्रक रुकवा लिया। ट्रक चालक जसवंत ने बताया कि जैसे ही उसने ट्रक रोका, कार सवार चार बदमाश उसके पास आए। जबकि अन्य बदमाश गाड़ी में ही बैठे रहे। बदमाशों ने चालक को पिस्तौल दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने चालक की आंखों पर काली पट्टी बांधी और हाथ-पैर बांधकर कार की पिछली सीट पर डालकर करीब डेढ़ घंटे तक घुमाया। इसके बाद देर रात को तावड़ू इलाके में सुनसान जगह पर उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि एक बदमाश हीरो होंडा चौक के पास है। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद जिले के जकोपुर गांव निवासी जाबिर के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे साथी आसिफ को जकोपुर गांव से दबोचा। पुलिस ने बदमाशों से कार भी बरामद कर ली। इससे पहले पुलिस ने धारुहेड़ा के पास से लावारिस हालत में ट्रक बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed