फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.38 crore fraud in the name of selling plot

पीएनबी में गिरवी रखे प्लाट को बेचने के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार0

Mon, 22 Feb 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
2.38 crore fraud in the name of selling plot
गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर 2.38 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों के पास से धोखाधड़ी कर प्राप्त की नकदी से खरीदी गईं सोने की तीन ईंटें और 52 लाख रुपये बरामद किए हैं।
ये आरोपी अन्य लोगों को भी अपने चंगुल में फंसाकर 40 करोड़ रुपये की ठगी कर दुबई भागने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। 15 फरवरी को साइबर थाना पुलिस में गौरव साहनी ने दी शिकायत में कहा था कि बैंक में गिरवी रखे उद्योग विहार के एक प्लॉट को बेचने के लिए इन आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैैंक की फर्जी ईमेल आईडी तैयार की। उसी के आधार पर तीन किस्तों में 2.38 करोड़ आरटीजीएस कराके ले लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गये।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर थाना प्रभारी जगबीर पूनिया के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। इस टीम ने 16 फरवरी को मुख्य आरोपी किशन भारद्वाज निवासी विवेक विहार, दिल्ली को पहले ही पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से हुई जानकारी के आधार पर यूपी के संभल जिला निवासी राकेश वार्ष्णेय उर्फ सतीश और गाजियाबाद निवासी सौरभ को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed