{"_id":"5f1d9b3a8ebc3e63e3292b27","slug":"190-crore-sports-stadium-to-be-built-in-village-wazirabad-gurgaon-news-noi525878355","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वजीराबाद में नगर निगम ही करेगा खेल स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वजीराबाद में नगर निगम ही करेगा खेल स्टेडियम का निर्माण
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव वजीराबाद में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए एक बार फिर नगर निगम ने स्टेडियम के निर्माण की हामी भर ली है। पिछले सप्ताह ही निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी ली। इंजीनियरिंग विंग को कुछ बदलाव के भी निर्देश दिए हैं। स्टेडियम के अंदर ही खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की सुविधा और खेल हॉल में भारतीय सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगाने के निर्देश दिए हैं।
2016 में मुख्यमंत्री ने नए गुरुग्राम के लिए तीसरा बड़ा स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। खेल स्टेडियम के निर्माण पर 190 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च किए जाने हैं। गत वर्ष नगर निगम ने स्टेडियम का नक्शा तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने टेंडर लेने के लिए आवेदन नहीं किया। अब नगर निगम निर्माण करने की तैयारी में जुट गया है।
वजीराबाद में नगर निगम की ओर से ही खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। निगमायुक्त ने कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-रमन शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।