फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   19 accused arrested in Rs 96.22 crore fraud across the country

Gurugram News: देशभर में 96.22 करोड़ रुपये की ठगी में 19 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
19 accused arrested in Rs 96.22 crore fraud across the country
19 मोबाइल, सात सिम कार्ड, दो डेबिट कार्ड और पांच हजार रुपये बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में करीब 96.22 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 19 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 19 मोबाइल, सात सिम कार्ड, दो डेबिट कार्ड और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी 19 मोबाइल की इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर आरोपियों के खिलाफ 10,355 शिकायतें और 328 मामले दर्ज मिले।
आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्शन, निवेश, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देकर ठगी करते थे। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में 16 मामले दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में दो मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में पांच मामले दर्ज हैं। ये आरोपी अगस्त व सितंबर माह के दौरान पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने सागर, अभिषेक कुमार, अरविंद शर्मा व निशांत बंसल को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने अनंत चौबे, जानवी, मोहम्मद आविद, पीयूष, अभिषेक, चेतन, देव सिंह, अल्ताफ अंसारी, नितिन कुमार, अरुण, मोनी, जूही, किरण, सिमरन और हिमांशु आविद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोई व्यक्ति अपने साथ ठगी होने की समय रहते जानकारी देता है तो उस राशि को फ्रीज कराया जाता है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed