फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1,847 challans issued for triple riding on two-wheelers.

Gurugram News: दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर काटे 1,847 चालान

Tue, 14 Jul 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
1,847 challans issued for triple riding on two-wheelers.
यूनिफॉर्म न पहनकर चलने वाले 824 ऑटो व कैब चालकों पर भी की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जून माह के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर 1,847 चालान काटे गए, जबकि यूनिफॉर्म न पहनकर चलने वाले 824 ऑटो व कैब चालकों पर कार्रवाई हुई। पुलिस उपायुक्त (प्रतीक गहलोत) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के मैन्युअली व चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी चालान काटे जाते हैं।
यातायात पुलिस ने एक जून से 30 जून तक दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 1,847 वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने चालकों पर 18.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कई मामलों में नाबालिग बच्चे भी दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करके यातायात नियमों को तोड़ते हैं। वहीं, जून माह में यूनिफॉर्म न पहनकर चलने वाले 824 ऑटो व कैब चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस ने चालकों पर 6.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस द्वारा कैब व ऑटो चालकों को तय मानकों के अनुसार यूनिफाॅर्म पहनने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि जो भी चालक वाहन चलाते समय सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, उसका नियमानुसार चालान काटा जाता है। चालान कार्रवाई से बचने के लिए चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed