फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नए साल पर 40 से अधिक परिवारों में गूंजी किलकारियां

नए साल पर 40 से अधिक परिवारों में गूंजी किलकारियां

Tue, 01 Jan 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर 40 से अधिक परिवारों में गूंजी किलकारियां
नए साल पर 40 से अधिक परिवारों में गूंजी किलकारियां
विज्ञापन

-साल के पहले दिन किसी के घर आई लक्ष्मी तो किसी के घर बेटे के जन्म पर मनी खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नया साल साइबर सिटी के कई परिवारों में खुशियां लेकर आया। मंगलवार को नए साल के पहले दिन शहर में नए सदस्यों के रूप में 40 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ। जिनमें से कुछ की सामान्य डिलीवरी हुई, तो कुछ दंपतियों ने नए साल पर बच्चे के जन्म के उत्साह के चलते समय से पहले ही डिलीवरी करवा ली। साल के पहले दिन कोई लक्ष्मी रूपी बेटी पाकर अपने आप को खुशनसीब मानता दिखा तो कोई बेटे के जन्म पर खुशी में झूमता नजर आया। कई दंपतियों की मानें तो उनकी इच्छा थी कि उनका बच्चा नए साल वाले दिन ही पैदा हो। इसके लिए उन्होंने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी।
सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में नव वर्ष शुरू होते ही रात 12 बजे से शाम चार बजे तक 14 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से सात दंपतियों को लड़के और सात दंपतियों को लड़की के रूप में संतान हासिल हुई। वहीं सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में 7 प्रसव हुए। जिनमें से चार लड़कियों और तीन लड़कों ने जन्म लिया। पालम विहार स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में छह बच्चे जन्मे। इनमें चार लड़के और दो लड़कियां पैदा हुई। इसके अलावा शहर के अन्य निजी अस्पतालों में भी 13 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन

नए साल की पहली सुबह इन परिवारों को अनमोल तोहफा मिलने से बच्चे के माता-पिता सहित परिजनों में भी खुशी की लहर रही। वहीं कुछ दंपतियों ने साल के पहले दिन बच्चे को जन्म देने को लेकर पहले से ही तैयारियां की हुई थी। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से सलाह कर साल के पहले दिन ही सर्जरी के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया। इसी के साथ कुछ दंपतियों ने अपने परिवार को नए साल पर खास खुशी देने के लिए डिलीवरी की तारीख के बाद भी नए साल पर बच्चे को जन्म देने के लिए डॉक्टर से गुजारिश कर एक-दो दिन ज्यादा इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़सा निवासी रविंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी अंगूरी ने नए साल पर लड़के को जन्म दिया है। लड़का पैदा होने पर उनके पूरे परिवार में खुशी है। बेटे का जन्म दिन हर किसी को याद रहेगा। इससे पहले उन्हें एक बेटी है। बच्चों को जन्म देने वाले अन्य दंपतियों की मानें तो वह अपने व अपने बच्चे को खास व यादगार बनाने के लिए नए साल पर जन्म देना चाहते थे। जिससे वह हर साल नए वर्ष पर दोगुना खुशी मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed