फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   18 villages of the district are TB free, Sarpanches honored

Gurugram News: जिले के 18 गांव टीबी मुक्त, सरपंचों को किया सम्मानित

Tue, 25 Jun 2024 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
18 villages of the district are TB free, Sarpanches honored
भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच कराए गए सर्वे के दौरान जिले के 18 गांव टीबी मुक्त पाए गए हैं। गांवों के टीबी मुक्त पाए जाने पर एडीसी हितेष कुमार मीणा ने पंचायत के सरपंचों को प्रशंसा पत्र व महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया है। एडीसी हितेष कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना और इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए जिले में प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जाएं।

1000 व्यक्तियों पर लिए गए थे 30 सैंपल
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किए गए सर्वे में गांव में जाकर प्रत्येक 1000 व्यक्ति पर 30 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था। इन 18 गांव में सर्वे के दौरान जांच में कोई भी मरीज टीबी की बीमारी से ग्रस्त नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्ष में सर्वे के दौरान भी यदि ये पंचायत टीबी मुक्त पाई जाती हैं तो इन गांवों को महात्मा गांधी की सिल्वर और गोल्ड प्लेटेड प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. केशव ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न एनजीओ के माध्यम से भी ग्रामीण इलाकों में बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समय- समय पर कैंप लगाए जा रहे हैं। टीबी रोगियों को पोषण योजना के तहत हर महीने पोषाहार भी दिया जा रहा है। इसके अलावा रोगियों की ट्रेसिंग भी की जा रही है और उन्हें प्रतिदिन दवा देने का रिकॉर्ड भी अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन गावों को किया गया सम्मानित
सोहना ब्लॉक में बेहलपा, महेंद्रवाड़ा, खूंटपूरी, दोहला, किरणकी खेड़ली, फर्रुखनगर ब्लॉक से खेंटावास, धानावास, सैदपुर व पटौदी ब्लॉक से तुरकापुर, घिलनावास, महनियावास, दरापुर, ढाणी चित्रसेन, दौलताबाद कुणी, शैयद शाहपुर, ग्वालियर, खेड़की व तुरकापुर को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article