फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   18 thousand people got anti-coronavirus vaccine

18 हजार लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Sat, 31 Jul 2021 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
18 thousand people got anti-coronavirus vaccine
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के तहत जिले में शनिवार को कुल 18516 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख 12 हजार 593 पर पहुंच गई है। शनिवार को जिले में शासकीय केंद्रों पर 10831 लोगों को टीका लगाया गया जबकि निजी केंद्रों पर 7685 ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। वहीं, 10068 लोगों ने पहली व 8448 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर अब स्पुतनिक-वी वैक्सीन के साथ ही वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। शनिवार को उक्त वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के 100-100 स्लॉट रखे गए थे, जिसमें से 100 लोगों को पहली व 39 लोगों को स्पुतनिक की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार से ही स्पुतनिक की दूसरी डोज का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है। पहले दिन वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 50 स्लॉट ही निर्धारित थे। शनिवार को विदेश जाने वाले 43 लोगों व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 89 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन

आज भी लगेगा टीका
करीब तीन सप्ताह बाद जिले में रविवार को भी शासकीय केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के क्रम में रविवार को जिले में 43 शासकीय केंद्रों पर कुल 8450 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें से 3700 लोगों को टीके की पहली व 4750 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी। इसमें से सिर्फ सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक पर स्पुतनिक-वी वैक्सीन की व पहली व दूसरी डोज दी जाएगी। रविवार को टीके की पहली व दूसरी दोनों डोज के लिए 100-100 स्लॉट रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 केंद्रों पर लगेगी कोवैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में 5 केंद्रों पर कोविशील्ड व 37 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी। इन 5 केंद्रों में बादशाहपुर के साथ ही चौमा, तिगड़ा, चौमा, चंद्रलोक व मानेसर यूपीएचसी शामिल हैं। इन केंद्रों पर कोवैक्सीन के 200-200 स्लॉट रखे गए हैं। टीका लगवाने के लिए किसी भी तरह के पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं है। मौके पर ही पंजीकरण कर पहले आओ-पहले लगवाओ के आधार पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed