फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   17,811 beneficiaries participated in the 'Aangan Milan Seva'.

Gurugram News: आंगन मिलन सेवा में 17,811 लाभार्थियों ने लिया भाग

Sat, 26 Sep 2026 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
17,811 beneficiaries participated in the 'Aangan Milan Seva'.
आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुईं विभिन्न गतिविधियां। वि
सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में आंगन मिलन सेवा और स्वच्छता अभियान शुरू किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में शनिवार को दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा और वार्ड-तीन में स्वच्छता अभियान शामिल रहा। आंगन मिलन सेवा में 17,811 लाभार्थियों ने भाग लिया, जबकि स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने किया।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन अर्बन-एक के 177 और अर्बन-दो के 156 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां हुईं। डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बच्चों की लंबाई और वजन मापकर जानकारी पोषण ट्रैकर पर दर्ज की गई। बच्चों के लिए चित्रकला, रंग भरने और पहचान जैसी खेल गतिविधियां भी हुईं। कविताओं और बाल गीतों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने माताओं, बच्चों और किशोरियों से संवाद किया। उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। इसमें संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


स्वच्छ एवं सुंदर शहर हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड-तीन में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। त्यागी ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके समर्पण, परिश्रम और सेवाभाव की सराहना की। त्यागी ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके श्रम और सेवा के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश यादव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed