{"_id":"5c71a934bdec2273a67cad34","slug":"171550952756-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोकर 60 मीटर तक मारी तीन पलटियां, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोकर 60 मीटर तक मारी तीन पलटियां, 1 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
कार हादसे के दो महीने बाद दर्ज हुआ मामला
अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने 60 मीटर तक मारी थी तीन पलटियां
एक की मौत और तीन हुए थे घायल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मामला दबाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। करीब दो माह पहले हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दो व्यक्ति घायल हुए थे। मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए इस मामले में उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया था। उसके बाद ही मामला दर्ज हुआ है।
मृतक के परिजनों के अनुसार गाड़ी के मालिक के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस हादसे में मृतक का दोस्त एवं गाड़ी मालिक घायल हुआ था। गत 19 दिसंबर 2018 को सेक्टर-60 में तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोकर एक ड्रेनेज से टकराकर पलट गई थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद करीब 60 मीटर तक तीन पलटियां खाती हुई गई थी। पुलिस के मुताबिक, वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी सेक्टर-56 जलवायु टावर निवासी धनवीर सिंह ने शिकायत में कहा कि 19 दिसंबर 2018 को उनका बेटा निखिल पंवार इसी सोसाइटी के निवासी सागर सुहाग के साथ उसकी गाड़ी में गया था। दोनों ही अपने एक अन्य दोस्त सेक्टर-57 निवासी आशु भगत के साथ सागर की स्विफ्ट गाड़ी में घूम रहे थे। गाड़ी को सागर चला रहा था।
इस घटना में तीनों घायल हो गए थे, जिन्हें नजदीकी डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत निखिल को मृत घोषित कर दिया था। इस बाबत निखिल के परिजनों ने सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने ईमेल व रजिस्टर्ड डाक के जरिए भी शिकायत दी। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा उन्होंने पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हिमांशु गर्ग से मिलकर अपनी बात रखी।