{"_id":"5c0a6200bdec22418644f327","slug":"171544184320-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार रहे युवक को ट्रैक्टर ने कूचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार रहे युवक को ट्रैक्टर ने कूचला, मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
गुरुग्राम। सेक्टर-54 स्थित कादरपुर रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक युवक को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कादरपुर रोड पर सड़क पार कर रहा युवक अचानक फिसलकर गिर गया जिसकी वजह से ट्रैक्टर चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और युवक ट्रैक्टर के अगले पहिया के नीचे आ गया। ब्यूरो