{"_id":"5b631de54f1c1bab7d8b60c2","slug":"171533222373-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में तीसरे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में तीसरे दिन
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में तीसरे दिन हुए 87 दाखिले
- दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत शुक्रवार तक होंगे दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। मेरिट सूची में जगह पक्की करने वाले विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार को दाखिला दिया गया। दूसरी मेरिट के आधार पर 3 अगस्त तक दाखिले होंगे।
सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहले दिन के मुकाबले बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे। दूसरे दिन आईटीआई सेक्टर-14 में 87 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 14 छात्राओं ने मनपसंद ट्रेड में प्रवेश लिया है। महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य भीम सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट के तहत दाखिले को एक दिन ही बचा है। अब तक कुल 97 दाखिले हुए हैं।
---------------------
4 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची होगी जारी : दूसरी सूची के तहत शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन होगा। इसके बाद शनिवार को रिक्त सूची जारी की जाएगी। 4 से 5 अगस्त तक विद्यार्थी च्वाइस लॉक कर सकेंगे। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 87 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। संस्थान में कुल 350 दाखिले हो चुके हैं।