{"_id":"5ae9b12b4f1c1b9e098b7b54","slug":"171525264683-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह योग शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिटी यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह योग शिविर शुरू
Updated Wed, 02 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमिटी यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह का योग शिविर शुरू
मानेसर। एमिटी यूनिवर्सिटी में बुधवार से 8 मई तक योग कार्यक्रम शुरू किया। इसमें यूनिवर्सिटी के फैकल्टी व स्टाफ ने भाग लिया। योग का मूल उद्देश्य यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों, फैकल्टी व स्टाफ को जागरूक करना है। जिसमें योग और मेडिटेशन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। एक सप्ताह के लिए योग ट्रेनर देव संस्कृति विश्वविद्यालय से हिमानी यादव को बुलाया गया है जो योग व मेडिटेशन का ज्ञान देंगी।
कार्यक्रम में योग सत्र के बाद प्रो. जेके मेहता ने चर्चा सत्र शुरू किया। जिसमें सत्यवादिता, करुणा व सहनशीलता के बारे में बताया गया। योग कैंप का शुभारंभ वाइस चांसलर प्रो. पीबी शर्मा व फाउंडिंग वाइस चांसलर डॉ. आरसी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि योग से इंसान तनाव मुक्त जिंदगी जीने में सक्षम है। योग कार्यशाला कोर्डिनेटर डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि साप्ताहिक योग कार्यशाला संपूर्ण व्यक्तिगत विकास का सामूहिक प्रयास है। इसमें प्रोफेशनल ट्रेनर द्वारा शारीरिक रोग, विकृतियां, मानसिक शांति व आध्यात्मिक विकास पर फोकस करता है।
.........