फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16568 people received Corona vaccine

154 केंद्रों पर 16568 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
16568 people received Corona vaccine
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उससे कहीं ज्यादा गति से जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 16568 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से 11885 लोगों को शासकीय व 4713 को निजी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 45 साल से ज्यादा आयु वाले 16044 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 10844 लोगों को पहली व 549 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 4255 लोगों को पहली डोज व 396 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। बृहस्पतिवार को कुल 92 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर तीन लोगों को पहली डोज दी गई जबकि 28 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 7 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 54 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही 432 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 18 लोगों को टीके पहली डोज व 413 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्र पर सिर्फ एक फ्रंटलाइनवर्कर को टीके की दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक, जिले में अब तक 3 लाख 116 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिलीं 65 हजार डोज वैक्सीन
टीकाकरण की प्रक्रिया को निर्बाध गति से जारी रखने के लिए जिले में बृहस्पतिवार को वैक्सीन की 65 हजार डोज और आ गई हैं। इसमें 55 हजार कोवीशील्ड व 10 हजार कोवैक्सीन शामिल हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन जिले में इसकी कोई कमी नहीं है। बृहस्पतिवार को आई वैक्सीन को पटौदी स्थित डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर में रखवा दिया गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव का स्पष्ट तौर पर कहना है कि वैक्सीन की कमी को टीकाकरण के आड़े नहीं आने दिया जाएगा। सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed