फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गुरुग्राम में 80 हजार लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी

गुरुग्राम में 80 हजार लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में 80 हजार लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी
जिले में 80 हजार लोगों ने छोड़ी गैस सब्सिडी
विज्ञापन

- 30 गैस एजेंसियों ने 3800 कनेक्शन दिए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में शुक्रवार को कई जगहों पर उज्जवला दिवस मनाया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव सरहोल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गिव इट अप’ अपील पर जिले के करीब 80 हजार परिवारों ने घरेलू गैस सब्सिडी छोड़ी है। जिसका प्रयोग सरकार ने गरीब परिवारों के घरों में गैस का चूल्हा जलाने के लिए किया है। मंत्री ने गांव की पांच महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडर व कनेक्शन मुफ्त दिए। इसके अलावा सेफ्टी किट भेंट की। देश में 3.56 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक संजीव क्ककड़ ने बताया कि जिले में 37 जगह पर उज्जवला दिवस मनाया गया। मधु गैस सर्विस की मालकिन शारदा आजरनंदा ने 50 महिलाओं को कनेक्शन बांटे। करीब 200 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। कनेक्शन लेने गांव चंदू, बुढेड़ा, धनकोट, बसई, फिरोज गांधी कॉलोनी व देवीलाल कॉलोनी की महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन

गैस एजेंसी श्रृंगेरी इंटरप्राइजेज ने एलपीजी पंचायत उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए एलपीजी कनेक्शन गरीब परिवारों को वितरित किए। जिले की इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक गिरीश सरदाना ने बताया कि गुरुग्राम में कुल 3800 एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। लोगों के बीच में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के फायदे, नियम व गैस इस्तेमाल के तरीके समझाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed