{"_id":"5be42e56bdec22697d28b5cf","slug":"151541680726-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी गुरुग्राम में हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी गुरुग्राम में हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनी दिवाली
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपों का पर्व दिवाली साइबर सिटी में धूमधाम और श्रद्घाभाव से मनाया गया। देर रात घरों से लेकर सड़कों तक जश्न का माहौल रहा। रोशनी और दीयों की चकाचौंध में लग रहा था कि शहर में रात को ही सूरज निकल आया हो। घरों और मंदिरों में श्रीगणेश और लक्ष्मी पूजन हुआ।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के बावजूद लोगों ने इंतजाम कर रखा था। शाम 6.30 बजेे के बाद पटाखों से पूरा शहर गूंजता रहा। दिवाली के लिए पुराना शहर नए कलेवर में दिखाई दिया। बच्चे और युवा घर से बाहर ही नहीं शहर के चौक और चौराहों पर भी आतिशबाजी करते दिखे।
विज्ञापन
बहुमंजिली इमारतों और सुख-सुविधाओं से संपन्न डीएलएफ के लोगों ने भी अपनी दिवाली को यादगार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पुराने शहर में जोरदार आवाज करने वाले पटाखे जलाए जा रहे थे वहीं नए शहर में अनार और फुलझड़ियों का सबसे अधिक इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन