फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   15 operators will monitor the cleanliness system

Gurugram News: सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे 15 ऑपरेटर

Tue, 24 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
15 operators will monitor the cleanliness system
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए 15 ऑपरेटरों की तैनाती की गई है। इनका उद्देश्य केवल निगरानी ही नहीं, बल्कि सेनिटेशन, ड्रेनेज और सीवरेज कार्यों में समन्वय और पारदर्शिता को भी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

हाल ही में दो बार हुई भारी बारिश के दौरान इन ऑपरेटरों ने कॉल सेंटर के माध्यम से सेनिटेशन और इंजीनियरिंग ब्रांच के बीच बेहतरीन तालमेल स्थापित किया। नतीजतन, जलभराव जैसी समस्या का त्वरित समाधान हो सका। अब ये ऑपरेटर केवल ऑफिस तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि फील्ड में उतरकर हर गली, हर नाली पर नजर रखेंगे। वे मौके पर जाकर सफाई की जांच करेंगे और धरातल की रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिससे नगर निगम को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बेहतर समन्वय और जवाबदेही भी तय होगी। फील्ड में जाकर ये ऑपरेटर्स न केवल कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करेंगे बल्कि समन्वय और जवाबदेही की दिशा में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे। इससे पारदर्शिता में वृद्धि होगी और नगर निगम को धरातल पर वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed