{"_id":"69fe35cc99058fee700fb7b9","slug":"15-km-long-traffic-jam-on-sohna-elevated-road-due-to-road-subsidence-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87308-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना एलिवेटेड रोड पर सड़क धंसने से डेढ़ किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना एलिवेटेड रोड पर सड़क धंसने से डेढ़ किमी लंबा जाम
विज्ञापन
राजीव चौक के अंडरपास से ही शुरू हो गया था जाम, वाहन चालकों को हुई काफी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव चौक-सोहना एलिवेटेड रोड पर टिकरी गांव के पास सड़क धंसने से बृहस्पतिवार शाम को करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पर यह सफर एक से मिनट में पूरा हो जाता है, बृहस्पतिवार शाम को करीब 20 मिनट का समय लग गया। शुक्रवार को दिन के समय में जाम की स्थिति कम रही लेकिन वाहनों को रेंगते ही रहे।
बृहस्पतिवार शाम को राजीव चौक से सोहना जाने की तरफ जाम था। यह जाम राजीव चौक से ही शुरू होकर टीकरी गांव तक था। इस दौरान राजीव चौक से सुभाष चौक तक की सर्विस लेन में भी जाम लगा हुआ था। बुधवार को टिकरी गांव के पास सड़क धंसने से एलिवेटेड रोड की तीन लेन में से दो लेन पूरी तरह से बंद हो गई है। ऐसे में एक ही लेन से वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद थी।