{"_id":"5c2cbc65bdec22572908385a","slug":"141546435685-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी। अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत 700 कर्मचारी बृहस्पतिवार से दो दिन की हड़ताल पर जाने वाले थे। बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लंबित मांगों को पूरा करने की बाबत मिले आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन ने उक्त हड़ताल स्थगित कर दी है।
एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरीराज ने बताया कि स्थाई सेवा सुरक्षा प्रदान करवाने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, सेवा नियम में संशोधन करने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए एनएचएम एसोसिएशन कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है। बावजूद इसके मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। इसके विरोध में एसोसिएशन ने 3 व 4 जनवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया था।