{"_id":"5c2c9c85bdec225700509240","slug":"141546427525-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल को इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड
गुरुग्राम। सेक्टर-40 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को हर कक्षा में विश्व स्तरीय अध्यापन प्रदान करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड उन स्कूलों की उपलब्धियों का प्रतीक है, जो अपने यहां अंतरराष्ट्रीय शिक्षा उपलब्ध कराने में असाधारण काम करते हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्या शिवाली शर्मा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने स्कूल के संस्थापक डॉ. एएफ पिंटो तथा प्रबंधन निदेशक ग्रेस पिंटो का उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की।