फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   खेड़कीदौला टोल शिफ्टिंग मामले में 10 दिसंबर को आ सकता है फैसला

खेड़कीदौला टोल शिफ्टिंग मामले में 10 दिसंबर को आ सकता है फैसला

Tue, 13 Nov 2018 04:39 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
खेड़कीदौला टोल शिफ्टिंग मामले में 10 दिसंबर को आ सकता है फैसला
खेड़कीदौला टोल शिफ्टिंग मामले में 10 दिसंबर को आ सकता है फैसला
विज्ञापन

गुरुग्राम। सहरावन में टोल बनाया जाए या नहीं इस पर अब 10 दिसंबर को फैसला आ सकता है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा को सहरावन में शिफ्ट करने के विरोध में दायर याचिका पर मंगलवार को होने वाली अंतिम सुनवाई टाल दी गई। यह सुनवाई अब 10 दिसंबर को होगी। इसमें दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।

सहरावन में अरावली क्षेत्र होने के कारण यहां टोल शिफ्ट करने के विरोध में मानेसर गांव के पूर्व सरपंच रामावतार यादव ने एनजीटी में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया कि खेड़कीदौला टोल को सहरावन में शिफ्ट करने से अरावली को तो नुकसान पहुंचेगा ही साथ में वन्य जीवों को भी इससे नुकसान होगा। कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), जिला प्रशासन व वन विभाग से जवाब तलब किया था। सभी संबंधित एजेंसियों के जवाब देने के बाद याचिकाकर्ता की ओर से भी अपना जवाब एनजीटी में दाखिल कर दिया गया था। जिस पर मंगलवार को अंतिम सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed