फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.40 crore saplings to be planted in Haryana: Chief Minister

हरियाणा में लगेंगे 1.40 करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री

Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.40 crore saplings to be planted in Haryana: Chief Minister
गुरुग्राम के मानेसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के मानेसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हरियाणा का प्रत्येक परिवार कम-से-कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस वर्ष हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को भावनात्मक और सांस्कृतिक आंदोलन बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखकर वृक्ष बनाना है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



हरित हरियाणा की प्रमुख पहलें
प्रदेश में अब तक 75 नमो पार्क विकसित किए जा चुके हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 5 से 100 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सी-वन बनाए जा रहे हैं। करनाल में ऑक्सी-वन तैयार हो चुका है, जबकि पंचकूला में निर्माण कार्य जारी है। सोनीपत के मुरथल और यमुनानगर के सढ़ौरा में नगर वन विकसित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के प्रत्येक गांव में पंचवटी नाम से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थ स्थलों पर भी पंचवटी वाटिकाओं का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरावली को पुनः हरित बनाने का संकल्प साकार हो रहा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अरावली के संरक्षण और हरित विकास में हरियाणा पूरे एनसीआर के लिए एक उदाहरण बना है। उन्होंने हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुरुग्राम की अरावली पर्वतमाला को पुनः हरित बनाने का संकल्प साकार हो रहा है। यादव ने कहा कि अरावली, सुल्तानपुर वेटलैंड और हरित परिसंपत्तियां गुरुग्राम की पर्यावरणीय पहचान बन रही हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि प्रदेश के 610 वन मित्र हरियाली बढ़ाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य को रामसर स्थल का दर्जा मिलने को हरियाणा की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण बताया।



हर पौधे को जीवन देने का संकल्प लें
हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पौधरोपण तभी सफल होगा, जब हर पौधे को जीवन देने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपने लगाए हुए पौधे को परिवार के सदस्य की तरह पालने का आग्रह किया। सरकार ने ‘प्राण वायु देवता योजना’ के तहत 5,360 प्राचीन वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रत्येक वृक्ष पर 3,000 रुपये वार्षिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed