फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14 thousand people did not like any candidate in the two assembly elections

Gurugram News: 14 हजार लोगों ने दो विधानसभा चुनावों में किसी भी प्रत्याशी को नहीं किया पसंद

Thu, 19 Sep 2024 07:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
14 thousand people did not like any candidate in the two assembly elections
2014 में 5 हजार से अधिक व 2019 में 9 हजार से अधिक लोगों ने किया नोटा का प्रयोग
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। पिछले दो विधानसभा चुनावों में जिले के 14 हजार 285 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया । साल 2019 और 2014 के विधानसभा चुनावों में 134 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जिसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी दोनों बार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में थे।

साल 2014 में नोटा का प्रयोग विधानसभा चुनाव में शुरू किया गया था। जिसका लोगों ने काफी इस्तेमाल किया। आंकड़ों के अनुसार साल 2014 में कुल 72 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें पृथला से 9, एनआईटी से 16, बड़खल से 13, बल्लभगढ़ से 13 , फरीदाबाद से 9 और तिगांव से 12 उम्मीदवार थे। इस विधानसभा चुनाव में कुल 5 हजार 150 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग फरीदाबाद विधानसभा के 1031 मतदाताओं ने किया था। वहीं सबसे कम एनआईटी विधानसभा में 499 मतदाताओं ने किया। इसके अलावा पृथला विधानसभा में 691, बड़खल विधानसभा में 978, बल्लभगढ़ विधानसभा में 942 और तिगांव विधानसभा में 1009 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

----

9 हजार ये अधिक लोगों को 62 प्रत्याशियों में नहीं आया कोई पसंद
साल 2019 के विधानसभा चुनाव के मैदान में 62 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई । जिसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी 18 एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए थे। इसके अलावा सबसे कम 9 प्रत्याशी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए थे। साल 2019 में बड़खल के 2274 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। वहीं सबसे कम 642 पृथला विधानसभा के लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इसके अलावा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से 1384, बल्लभगढ़ से 1512, फरीदाबाद से 1754 और तिगांव से 1569 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 9135 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed