{"_id":"684f0a07e7d27da0d403eaaa","slug":"14-senior-officers-have-been-put-on-duty-to-monitor-drainage-arrangements-at-111-vulnerable-places-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-60077-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 111 अतिसंवेदनशील स्थानों पर जल निकासी प्रबंधों पर निगरानी के लिए 14 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 111 अतिसंवेदनशील स्थानों पर जल निकासी प्रबंधों पर निगरानी के लिए 14 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी
विज्ञापन
मानसून में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय टीम तैयार
- डीसी ने नियुक्त अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र की साइटों का निरीक्षण करने व टेक्निकल एजेंसियों से तालमेल करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने मानसून में जिले में जलभराव की स्थिति से निपटने को लेकर क्षेत्रवार 14 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों को जलभराव की पूर्व की स्थितियों के आधार पर आवंटित क्षेत्रों को विजिट करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि निर्धारित 111 अतिसंवेदनशील क्षेत्र के लिए नियुक्त अधिकारी जीएमडीए, नगर निगम मानेसर व गुरुग्राम सहित पुलिस व बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जलभराव की स्थिति में उसकी तुरंत निकासी को भी सुनिश्चित करेंगे।
डीसी अजय कुमार ने कहा है कि 14 अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में साइट विजिट करते हुए सुनिश्चित करें कि पंप सेट चालू हालत में हो, चलाने के लिए कर्मचारी और फ्यूल की उपलब्धता हो। बरसात जैसे ही बंद हो, अधिकारी का यह प्रयास होना चाहिए कि बरसाती पानी की निकासी आधे से एक घंटे के अंदर हो जाए। इसके लिए उन्हें वहां पर जो भी इंतजाम करने हैं वह अपने विवेक से निर्णय लेते हुए तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि शुरू से ही अलर्ट रहें और कोशिश करें कि कहीं जलभराव ना हो।
क्रिटिकल स्थानों पर लगाई गई है ड्यूटी
डीआरएफएस लोकेश यादव को राजीव चौक एनएच-48 और नाहरपुर रूपा एफओबी एनएच-48, हीरो होंडा चौक और टीपीएस-1 के सामने, मेदांता अस्पताल के सामने, सेक्टर-15 एनएच-48 के सामने, जिला न्यायालय और राजीव चौक का टी-पॉइंट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की ओर (एलएचएस और आरएचएस), नेहरू स्टेडियम रोड जेल चौक से मोर चौक और हरीश बेकरी वार्ड नंबर 19, मेदांता रोड अंडर पास सहित, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी/ज्योति अस्पताल, पटेल नगर के पास, सेक्टर-40, वार्ड नंबर 19, सेक्टर-28 बांध के पास, गैलेरिया मार्केट एग्जिट प्वाइंट चक्करपुर, सेक्टर-27 के पास मेन रोड, कम्युनिटी सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव कुमार, जीएमडीए की जॉइंट सीईओ सुमन भांकर,नगर निगम मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, नगर निगम मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, हिपा से संयुक्त निदेशक ज्योति नागपाल व एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर टू- अनु श्योकंद को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। एक नोडल अधिकारी के साथ एक-एक एसीपी, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई की ड्यूटी लगाई गई है। एक अनुमान के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम, मानेसर, बिजली निगम और जीएमडीए समेत अन्य विभागों के करीब 500 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।