फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14 complaints resolved on the spot in Samadhan Camp

Gurugram News: समाधान शिविर में 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा

Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
14 complaints resolved on the spot in Samadhan Camp
उपायुक्त ने निहाल काॅलोनी से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को निशांत कुमार यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए। लोगों की शिकायत पर उन्होंने निहाल काॅलोनी से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने 14 शिकायताें का मौके पर निपटारा किया।

समाधान शिविर में न्यू पालम विहार की निहाल काॅलोनी के निवासियों ने उपायुक्त को बताया कि घरों के समीप सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे हैं। गुरुग्राम नगर निगम को इस बारे में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उपायुक्त से इन अवैध कब्जों को हटवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने निगम अधिकारियों को इस मामले में मौके का मुआयना कर सरकारी जमीन से कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। गांव बसई निवासी अंकित ने बताया कि उनके घर के आसपास बिजली की तारे अस्त-व्यस्त ढंग से लगी होने के कारण इनमें बार-बार शॉर्ट सर्किट होता रहता है। पिछले चार महीने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उपायुक्त ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को बसई गांव में बिजली की तारों को नए सिरे से लगवाने के निर्देश दिए। लक्ष्मण विहार कालोनी के रोहित ने शिकायत रखी कि उनके प्लाॅट में बिजली का एक खंभा लगा हुआ है। जिस कारण वह इस प्लाॅट में निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहा है। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को यह खंभा हटवाने के निर्देश दिए। आज निशांत कुमार यादव के समक्ष 49 शिकायतें रखीं गई, जिनमें से 14 का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अलावा सोहना एसडीएम ऑफिस में दो शिकायतें आई थीं। इन दोनों का समाधान कर दिया गया। कुल 51 शिकायतों में से 16 का समाधान हुआ और 35 में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय कुमार यादव, ओएसडी प्रीति रावत सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed