फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.35 lakh duped on the pretext of getting a ration depot

Gurugram News: राशन का डिपो दिलाने का झांसा देकर 1.35 लाख ठगे

Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh duped on the pretext of getting a ration depot
गुरुग्राम। जालसाज ने राशन का डिपो दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1,35,600 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाज ने पीड़ित से दस्तावेज लेने के साथ ही अलग-अलग नौ अकाउंट में रुपये भी मंगवाए। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दी है।
विज्ञापन

भोड़ाकलां गांव निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह सागर के पिता का जानकार है और वह राशन का डिपो दिला देगा। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने राशन का डिपो दिलाने के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करने के लिए क्यूआर कोड भेजकर रुपये डालने के लिए कहा और व्हाट्सएप पर दस्तावेज भी मंगवाए। इसके बाद 16 नवंबर से 24 नवंबर तक अलग-अलग नौ अकाउंट में रुपये भी मंगवाए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed