फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   130 students presented research papers

Gurugram News: 130 छात्रों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

Sat, 29 Apr 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
130 students presented research papers
जीयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शिक्षाविदों, पेशेवरों, शोधकर्ताओं, निर्णय निर्माताओं ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय (विवि) के मंच पर अपने विचार रखे। इसमें 130 छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। वाणिज्य में समकालीन रुझान और चुनौतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हुआ।

विद्वान वक्ताओं ने अर्थशास्त्र और व्यापार, सामान्य प्रबंधन व मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोधार्थियों को सर्वोत्तम पेपर पुरस्कार दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा मौजूद रहीं। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. कविता शर्मा उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। प्रो. कविता शर्मा ने शोध कार्यों की बारीकियों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। आगे उन्होंने ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्रों के लिए इस तकनीक का बहुत महत्व है। कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा ने ई-कॉमर्स, एकाउंटिंग और फाइनेंस के बारे में बात की। गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सभी सम्मानित अतिथियों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed