फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 vehicles collide on Delhi-Mumbai Expressway due to fog, one dead, six injured

Gurugram News: कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 13 वाहन टकराए, एक की मौत, छह घायल

Sun, 05 Jan 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
13 vehicles collide on Delhi-Mumbai Expressway due to fog, one dead, six injured
अलग-अलग जगह हुए दो हादसे, बस चालक की हुई मौत, सवारियां घायल, दो दिन में हुए तीन हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसे होने शुरू हो गए हैं। दो दिन में कोहरे के कारण अब तक तीन बड़े हादसे हो गए हैं। शनिवार को अलग-अलग जगह दो हादसों हुए। इनमें 13 वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में एक चालक की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए हैं। दो दिन में हुए तीन हादसों में 21 वाहन आपस में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार की सुबह भी थाना फिरोजपुर झिरका में घने कोहरे के कारण 6 से अधिक वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। शनिवार को भी इसी मार्ग पर हादसे हुए।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात को दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से होती हुई सवारियों से भरी एक बस दिल्ली-गुरुग्राम की ओर आ रही थी। जयसिंहपुर पुलिस चौकी सीमा क्षेत्र मार्ग पर घने कोहरे के कारण खड़े ट्रॉले में बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार छह सवारियां घायल हो गईं। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आगे बैठी सवारियां फंसकर गई थी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी एस आई राकेश कुमार ने बताया कि देर रात 10:40 पर उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। घने कोहरे के कारण पुलिस टीम को पहुंचने में भी समय लगा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में चालक व अन्य घायल सवारियां बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें हाइड्रा और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकालकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि यह डबल डेकर बस जयपुर से दिल्ली के लिए आ रही थी। चालक की पहचान ढाणी पीपला वाली गांव कैरोडी राजनेता जिला कोटपूतली राजस्थान के रूप में हुई है। फिलहाल इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरी गांव के पास 11 वाहन एक-दूसरे से टकराए
वहीं, दूसरे हादसे में नगीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरी के समीप कोहरे के कारण ही करीब 11 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क के दोनों और पलट गए। पुलिस के मुताबिक करीब 11 वाहन आपस में टकराए हैं। इनमे सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने पलटे वाहनों में लोगों को सुरक्षित निकालकर पुलिस को सूचना दी। दोनों ही हादसों के बाद संबंधित थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

--------------
नूंह पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील
नूंह की सीमा से दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे और कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे जैसे बड़े मार्ग गुजर रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। इनमें भारी वाहन भी शामिल होते है। ज्यादातर वाहन तेज रफ्तार में होते है। एक तो तेज रफ्तार और ऊपर से घना कोहरा होने के कारण हादसे की आंशका बड़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिले में घने कोहरे के मद्देनजर पुलिस की ओर से भी चालकों के लिए पहले से ही दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। एक बार फिर नूंह पुलिस की ओर से प्रवक्ता ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर गति सीमित रखें, हेडलाइट्स का उचित उपयोग करें और सड़क पर ध्यानपूर्वक चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed