{"_id":"6866bf9126aec1cdc70d979d","slug":"13-new-ac-buses-of-roadways-will-run-on-long-routes-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61417-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लंबे रूटों पर चलेंगी रोडवेज की 13 नई एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लंबे रूटों पर चलेंगी रोडवेज की 13 नई एसी बसें
विज्ञापन
- यात्रियों को मिलेगी राहत, नौ एसी बसें चंडीगढ़ रूट पर चल रहीं
- एसी बसों का शेड्यूल हो रहा तैयार, विभिन्न लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम से लंबे रूटों पर 13 नई एसी रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन विभिन्न रूटों के लिए एसी बसों का शेड्यूल तैयार कर रहा है। लंबे रूटों पर एसी बसों का संचालन होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। वर्तमान में नौ एसी बसें चंडीगढ़ रूट पर संचालित की जा रही हैं।
नई एसी बसों की पासिंग के लिए डिपो प्रबंधन की ओर से दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अगले सप्ताह बसों की पासिंग होने की संभावना है। पासिंग होने के बाद एसी बसों के पंजीकरण नंबर मिल जाएंगे। गुरुग्राम से उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न लंबे रूटों पर एसी बसों के संचालन की योजना है। लंबे रूटों पर एसी बसों के चलने यात्रियों को गर्मी के मौसम में आवागमन करने में राहत मिलेगी क्योंकि इन चारों प्रदेशों से काफी संख्या में लोग रोजगार, नौकरी के लिए गुुरुग्राम में आते-जाते हैं।
-- --
लंबे रूटों पर चल रहीं हैं सामान्य बसें
गुरुग्राम बस अड्डे से लंबे रूटों पर उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, टकनपुर, हल्द्वानी, हिमाचल प्रदेश के शिमला, बैजनाथ, पंचरूखी, जम्मू के कटरा, राजस्थान के जयपुर, बालाजी, खाटूश्याम और उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ व मुरादाबाद रूट पर सामान्य रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इन रूटों पर एसी बसों के चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- --
नए रूटों के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि किन रूटों पर एसी बसों को चलाया जाए। अगले सप्ताह तक एसी बसों का रूट और शेड्यूल तैयार हो जाएगा। रूट के परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करके बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - राजेंद्र, ड्यूटी निरीक्षक