फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 Domestic Gas Cylinders Recovered from Illegal Storage

Gurugram News: अवैध भंडारण कर रखे गए 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद

Fri, 17 Apr 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
13 Domestic Gas Cylinders Recovered from Illegal Storage
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। सेक्टर-66 स्थित कुशालसाद मंदिर और शनि मंदिर के पास एक टिन शेड में संचालित दुकान के गोदाम में कार्रवाई की गई।


जांच के दौरान टीम ने पाया कि इंडेन के ये घरेलू गैस सिलिंडर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि सिलिंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से सिलिंडरों के भंडारण, उपयोग और वैध स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा लेकिन वह कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अवैध भंडारण पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed