{"_id":"6a762b0e801069e77304ccd9","slug":"13-accused-arrested-for-occupying-a-farmhouse-and-assault-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97030-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फार्म हाउस में कब्जा करने और मारपीट में 13 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फार्म हाउस में कब्जा करने और मारपीट में 13 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जा हटवाकर चोरी का सामान और वाहन बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना इलाके के महेंदरवाड़ा गांव स्थित एक फार्म हाउस में जबरन घुसकर कब्जा करने, तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध कब्जा हटवाकर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पलवल के राकेश, हर्ष कुमार, प्रशांत, मथुरा का जितेंद्र, गुरुग्राम के दमदमा गांव का प्रदीप, संदीप, रिठौज गांव का सुनील, मोहित, बिरेंद्र, विनीत, बहल्पा गांव का प्रमोद, फरीदाबाद के सेक्टर-23 का योगेश और महेंद्रगढ़ का ऋषिकेश उर्फ ऋषि शामिल है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी विपिन (प्रॉपर्टी डीलर) ने इस वारदात की साजिश रची थी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
मामले में शिकायतकर्ता ने 6 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी। शिकायत में बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे 50-60 व्यक्ति ट्रकों, ट्रैक्टरों और एक कार में फार्म हाउस पहुंचे। आरोपियों ने जबरन फार्म हाउस में प्रवेश किया। वहां मौजूद केयरटेकर और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया। आरोपियों ने फार्म हाउस का नाम पट्ट, कर्मचारियों के रहने का कमरा और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद वहां रखा सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। आरोपियों ने केयरटेकर और उसके पालतू कुत्ते के साथ भी मारपीट की। चोरी किया गया सामान और कुत्ता ट्रैक्टर में लादकर ले गए। इसके बाद सभी आरोपियों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
भोंडसी थाना की पुलिस टीम ने 6 अगस्त को महेंदरवाड़ा स्थित फार्म हाउस से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन के देव नगर पार्ट-2 स्थित मकान एवं ऑफिस से चोरी का सामान बरामद किया। इसमें तीन पुराने एसी, एक फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन, एक घास काटने की मशीन और कैंची सहित अन्य सामान शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल एक कार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जनरेटर भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए।